सागर (sagar news)। अन्य जगहों की भांति कोरोना वायरस के संक्रमण ने अब सागर जिले में रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 19 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में पाए गए।
बुंदलखंड मेडिकल कॉलेज से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार को वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट में 19 मरीजों को पॉजिटिव पाया गया। इनमें 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। इनमें ढाना निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वायरस के शिकार मरीज की यह जिले में 21 वीं मौत है। जिले में अब तक 356 मरीज मिल चुके हैं।
जिसमें 69 वर्षीय पुरुष चमेली चौक, बड़ा बाजार, 38 वर्षीय पुरुष चमेली चौक, बड़ा बाजार, 50 वर्षीय पुरुष गुरुगोविंद सिंह वार्ड, 54 वर्षीय पुरुष सनराइजटाउन कॉलोनी तिली, 28 वर्षीय पुरुष काकागंज वार्ड, 25 वर्षीय पुरुष शिवविहार कॉलोनी, 47 वर्षीय पुरुष इंदिरानगर वार्ड सिविल लाइन, 25 वर्षीय पुरुष पगारा रोड भैंसा, 42 वर्षीय महिला पगारा रोड भैंैसा, 30 वर्षीय महिला दयानंद वार्ड, 58 वर्षीय पुरुष बड़ा बाजार, 28 वर्षीय महिला पंतनगर वार्ड, 59 वर्षीय पुरुष छत्रसाल अखाड़ा के पास रामपुरा वार्ड, 38 वर्षीय पुरुष काकागंज वार्ड, 25 वर्षीय महिला 10 बटालियन मकरोनिया, 55 वर्षीय पुरुष शास्त्री वार्ड मोती नगर, 54 वर्षीय महिला 10 बटालियन मकरोनिया, 39 वर्षीय पुरुष भगवान गंज एवं 54 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 16 ढाना जिला सागर निवासी शामिल हैं।
देखें स्वास्थ्य विभाग का बुलेटिन