सागर (sagarnews.com)। मप्र स्थापना दिवस पर सोमवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। खेल और युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन एवं जिला सैनिक बोर्ड सागर के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 6:30 बजे से मैराथन दौड़ आयोजित हुई। इस दौरान पांच से 10 किलो मीटर दौड़ में बड़ी संख्या में बालक, बालिकाओं एवं भूतपूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियां को पुरस्कृत किया गया।
छावनी मंडल चर्च ग्राउण्ड शुभांरभ स्थल पर कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सैनिक बोर्ड सागर के अधिकारी उपेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, एडवोकेट वीनू राणा, रोटरी क्लब सागर वीर नारी गीता ब्राम्हण एवं प्रदीप राय का स्वागत किया गया।
इसके बाद समस्त प्रतिभागियों को पांच किलो मीटर दौड़ का रूट जो चर्च ग्राउण्ड से शुरू होकर सिविल लाईन से कालीचरण चौराहा होते हुए वापस चर्च ग्राउण्ड पर पहुंची। वहीं 10 किमी दौड़ का रूट जो चर्च ग्राउण्ड, गन हाउस होते हुए गल्र्स कालेज चौराहा स्वडिश मिशन, सागर विश्व विद्यालय गौरमूर्ति से वापस होकर सिविल लाइन होते हुए चर्च ग्राउण्ड पर खत्म हुई।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021