राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. सीवी रमन जयंती मनाई

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती नगर सागर में डॉ सीवी रमन जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विनोद दुबे प्राचार्य ने कहा कि 28 फरवरी 1928 को चन्द्रशेखर वेंकट रमन् ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसकी याद में भारत में इस दिन को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम अध्यक्ष अंजू देवलिया, विशिष्ट अतिथि प्रदीप सूबेदार एवं संजय मौघे थे।

कार्यक्रम अध्यक्ष अंजू देवलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने शिक्षार्थी के रूप में कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए। मीडिया प्रभारी मनोज नेमा ने भी संबोधित किया। शुभि ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ रमन जी को सन् 1924 ई. में अनुसंधानों के लिए रॉयल सोसायटी, लंदन के फैलो बनाए गए। रामन प्रभाव के लिए आपको सन् 1930 ई. मे नोबेल पुरस्कार दिया गया। रामन प्रभाव के अनुसंधान के लिए नया क्षेत्र खुल गया। महक ने कहा कि 1948 में सेवानिवृति के बाद उन्होंने रमन् शोध संस्थान की बैंगलोर में स्थापना की और इसी संस्थान में शोधरत रहे। 1954 ई. में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से उन्हें विभूषित किया गया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021