सागर (sagarnews.com)। महंगाई और अर्थव्यवस्था के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती से 1 सप्ताह तक चलने वाले जन जागरण अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस ने कहा कि 14 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को आगाह किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार में गलत आर्थिक नीति के चलते रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि की जा रही है। बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता परेशान है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर गोपालगंज स्थित झण्डा चौक से जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद लोकतांत्रिक भारत की आधारशिला रखी थी। देश के सर्वांगीण विकास के लिए पंडित नेहरू द्वारा नवरत्नों के रूप में स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उपक्रमों ने देश की तस्वीर और तकदीर को बदलने का काम किया है। परंतु भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इन्हे चंद उद्योगपतियों के हाथ बेचकर देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी को लागू कर महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था से आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021