पीडब्ल्यूडी के भृत्‍य ने अपने कार्यालय में फांसी लगा कर जान दी

suicide

सागर (sagarnews.com)। पीडब्ल्यूडी के एक भृत्‍य का शव कार्यालय में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। लेकिन खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक भृत्य कुछ महिनों बाद ही रिटायर होने वाला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय माजिद पिता कल्लन खां पीडब्ल्यूडी में भृत्‍य के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की शाम कार्यालय के रिकॉर्ड कक्ष में उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जब स्थानीय कर्मचारियों ने फांसी पर माजिद का शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें भी नहीं मालूम की माजिद ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। 5 माह बाद वे सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021