गुरूनानक देव का 552 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया

prakash-parv

सागर (sagarnews.com)। गुरूनानक देव के 552 वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में उत्सव का माहौल रहा। भगवानगंज गुरुद्वारे में मत्था टेकने शहर के गणमान्य नागरिक पहुंचे। यहां अमृतसर से आई मंडली द्वारा गुरु के संदेश के साथ शबद-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। कई धार्मिक आयोजन किए गए। निशान साहिब की सेवा के बाद गुरु का लंगर का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों को फूलों व रंग विरंगी लाइटों से सजाया गया।

प्रकाश पर्व के चलते सुबह से ही भगवानगंज में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और वाहे गुरु के जयकारे लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। यहां गुरुग्रंथ साहब को फूलों से सजी पालकी में विराजमान किया गया था। सिख समुदाय के अलावा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर गुरुग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। कलेक्टर दीपक आर्य, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सहित अन्य समुदाय के श्रद्धालु गुरुद्वारा में मत्था टेका। शहर के सभी गुरुद्वारा में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और यहां सुबह से देर रात तक धार्मिक आयोजन होते रहे।

प्रकाश पर्व के अवसर पर भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा में सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद आरती, शबद कीर्तन हुआ। ज्ञानीजी व अमृतसर से आए जत्था द्वारा यहां शबद-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह के जयकारे गूंजते रहे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →