सागर (sagarnews.com)। कांग्रेस पार्टी का महंगाई बेरोजगारी को लेकर जन जागरण तथा सदस्यता अभियान सुभाष नगर वार्ड में प्रदेश सचिव सुरेंद्र चौबे के नेतृत्व में चलाया गया।
सुरेंद्र चौबे ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी को लेकर आमजन बहुत त्रस्त है देश में महंगाई बेरोजगारी सुरसा की तरह बढ़ रही है, दैनिक रोजमर्रा के जीवन की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम जन आक्रोश है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। शहर के हर वार्ड में कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने किया व आभार नीलेश अहिरवार ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित, दानिश तिवारी, गणेश पटेल, पूर्व पार्षद उमर खान, पूर्व पार्षद श्याम जी दुबे, हरिश्चंद्र सोनवार, पूर्व पार्षद गंगाराम अहिरवार, रोहित मांडले याेगराज कोरी, पवन जाटव, सचिंद्र वाल्मीकि, अरुण साहू, अभिषेक तिवारी, विपिन सैनी, मनोज सोनवार, लखन पटेल, प्रशांत मिश्रा, ऋषि केसरवानी, संजय सोनवार, देवी अहिरवार, गणेश अहिरवार, पप्पू चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021