सागर (sagarnews.com)। 73वें गणतंत्र दिवस पर 1100 घरो में विचार समिति द्वारा झंडा वंदन का आयोजन किया गया। यह आयोजन विचार समिति से जुड़े मोहल्ला परिवारों के सदस्यों द्वारा घर-घर कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कोरोना नियमों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
ग्राम मोठी की टीम द्वारा किया गया झंडा वंदन मुख्य आकर्षण रहा है। इसमे 73 महिलाएँ 73 तिरंगे झंडे लेकर बड़े मैदान में भारत के नक़्शे के आकार में खड़ी हुई। समिति के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि विचार समिति का उद्देश्य था कि वे प्रत्येक सागरवासी झंडा वंदन करें जिससे उनके अंदर एक भारत आत्मनिर्भर भारत की भावना प्रबल हो।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021