सागर (sagarnews.com)। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा भारत सरकार से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लोक नृत्य कलाकार राम सहाय पांडे का उनके निवास पर पहुंचकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया। राजपूत ने कहा कि रामसहाय पांडे सागर के अनमोल मोती हैं, जिन्होंने देश सहित विदेशों में सागर और बुंदेलखंड का नाम रोशन कर राई नृत्य को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राई नृत्य को पहचान दिलाने वाले राम सहाय पांडे के अपनी कला के प्रति समर्पण और साधना को सभी ने देखा है। उन्होंने उस समय अपनी कला के लिए संघर्ष किया गया, जब राई नृत्य देखने से लोग परहेज करते थे। ऐसे समय में उन्हें अपनी कला के लिए समर्पण और सतत संघर्ष से ही आज उन्हें ये मुकाम मिला है। राजपूत ने रामसहाय पांडे तथा उनके परिवार को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव पिपरा,बब्बू यादव,जयकुमार सोनी,मस्तराम घोषी,राकेश तिवारी बिलहरा, अंकु चौरसिया, राघवेंद्र ठाकुर, चंद्रेशसिंह राजपूत टीला, राजू विश्वकर्मा, कुंवर सिंग,सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021