मुख्यमंत्री ने पद्मश्री से सम्‍मानित राई नर्तक रामसहाय पांडे को किया सम्मानित

cm-pande

सागर (sagarnews.com)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर इस वर्ष पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित एवं गत वर्षों में पद्म सम्मान प्राप्त कर चुकी प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित किया। उनमें सागर के मशहूर और बुजुर्ग राई नर्तक और इस वर्ष के पद्मश्री सम्‍मान के लिए चयनित रामसहाय पांडे भी उपस्थित थे।

शिवराज सिंह ने कहा कि रामसहाय पांडे ने राई नृत्य को नया स्वरूप एवं सम्मान दिया है। उन्होंने इस नृत्य को दुनिया में पहचान दिलाने के लिये काफी कष्ट सहे हैं। वे पूर्ण कलाकार हैं। आज भी जब वे मुख्यमंत्री निवास सम्मान लेने आये हैं, तब उनके पैर थिरक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता की ओर से आज पद्म सम्मान प्राप्त करने वाली विभूतियों को सम्मानित करते हुए वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने सभी विभूतियों से अनुरोध किया कि वे पेड़ लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना पूरा योगदान दें।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →