छत्रपति शिवाजी जयंती पर शिवसैनिकों ने बांटा मिष्ठान

shiv-jayanti

सागर (sagarnews.com)। छत्रपति शिवाजी महाराज की 392वीं जयंती पर शिवसैनिकों ने शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। सर्वप्रथम सिविल लाईन स्थिति शहीद कालीचरण चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजली अर्पित की गई। शिवसैनिक शनिदेव मंदिर पहुंचे जहां मिष्ठान, फल आदि का वितरण किया गया।

शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने शिवाजी महाराज को सदी का पराक्रमी हिन्दू योद्धा बताते हुए कहा कि उनके साहस, व पराक्रम से आताताई मुगलों के आंतक का सर्वनाश हुआ था। आताताई मुगल अफजल खान के सिर को काटकर अपनी मॉ को समर्पित करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज धर्मवीर, कर्मवीर योद्धा थे जिन्होनें हमेशा हिन्दू मॉ-बहिनों की लाज का सम्मान रखा और हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने धर्मध्वज लेकर चलते रहे।

शिवसेना जिला प्रमुख दीपक लोधी ने शिवसैनिकों से शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। शिवसेना जिला संगठन प्रमुख हेमराज आलू ने छत्रपति शिवाजी महाराज को धर्मवीर की उपाधि देते हुए कहा कि सदी के एक मात्र हिन्दू मराठा को छत्रपति की उपाधि मिलना शिवसैनिकों को गर्व की बात है।

कार्यक्रम में मुंबई कल्याण शिवसेना के नगर सेवक सुनील सोनी, चेतन टुकडे, विकास सोमेश्वर, रवि गुप्ता, अमन ठाकुर, संदीप रैदास, शेखर तिवारी, रिंकू साहू, सचिन जैन, अजीत जैन, रामदास पटैल, संतोष सूर्यवंशी, प्रशांत राजपूत, विकास यादव, अजय बुंदेला, दीपक साहू, सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021