सागर (sagarnews.com)। सर्वण समाज ने जातिगत आरक्षण के विरोध में खेल परिसर के बाजू वाले मैदान पर रविवार को विशाल जनसभा आयोजित की। जनसभा में सागर, दमोह, टीकमगढ़ सहित अन्य जगह से सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए।
मुख्य वक्ता पूर्व कलेक्टर व सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि देश में जब आरक्षक लागू हुआ था जब 22.5 प्रतिशत था। फिर अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग हुआ। मप्र में यह 33 प्रतिशत हुआ। फिर बढ़ते-बढ़ते मप्र में 73 प्रतिशत कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल चाहे वह कोई भी हो वह केवल वोट वर्ग को देखता है, वह यह देखता है कि कोई नाराज न हो जाए। वह उसके लिए समन्वय करने के कोशिश करते हैं चाहे देश का जो हो। उन्होंने कहा कि 2012 में पदोन्नति में आरक्षण दिया गया। हाईकोर्ट ने इसे खत्म कर दिया है, लेकिन सरकारें इसे खत्म करने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि सवर्ण को अवने वोट की कीमत समझना होगी। आपको समझाना होगी कि आप वोट डालकर सरकार को कैसे प्रभावित करते हैं। राजनीतिक दल सभी वोट की राजनीति करते हैं। जहां धर्म पर वोट मिलेगा वहां धर्म की बात करते हैं। जहां जाति पर वोट मिलना है वहां जाति की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण आर्थिक रूप से दिया जाए तो इससे सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रो सिटी एक्ट जब लागू हुआ था, तब कोई बुराई नहीं थी। वर्ष 1990 में छुआछूत था, उस समय यह ठीक था, लेकिन वर्ष 2016 के बाद हुए संसाेधन के बाद इसका दुरुपयोग शुरू हो गया है। जबसे अधिक राजनीतिक लोग ही इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।
त्रिपाठी का कहना है कि इस संघर्ष के लिए अलग-अलग गुटों में नहीं बल्कि एक छत के नीचे आकर संघर्ष करना होगा। सभा को रामेश्वर अवस्थी भोपाल, मनोज देवलिया दमोह, महेंद्र पलया देवरी, धनीराम गुप्ता केवलारीकलां, अवेधश दुबे, विवेद सक्सेना, शिवम तिवारी बंडा, अंजनी फौजदार सहजपुर, विवेक सक्सेना सागर, सतीष पाठक आदि ने संबोधित किया।
संचालन शिवशंकर मिश्रा ने किया। आभार एड. राजू बड़ोनिया ने माना। इस मौके पर रामअवतार पांडेय, मधुर पुरोहित, शरद मिश्रा, प्रकाश दुबे सहित अनेक लोग मौजूद थे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री के नाम सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सिटी मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी, एसडीएम शशि मिश्रा की मौजूदगी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021