खुरई क्षेत्र में 27 करोड़ की लागत वाली 5 सिंचाई परियोजनाओं की निविदा प्रकिया शुरू

khurai-irrigation-projects

2672 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, बांदरी नगर में पेयजल सप्लाई भी होगी

सागर (sagarnews.com)। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विशेष प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र में 27 करोड़, 17 लाख रूपए की लागत से पांच नई सिंचाई परियोजनाओं की निविदाएं आमंत्रित की गईं हैं। इन परियोजनाओं के तहत जलाशय व सिंचाई प्रणालियां निर्मित की जाएंगी, जिनसे कुल 2672 हेक्टयर रकवे में कृषि भूमि की सिंचाई संभव होगी तथा बांदरी नगर के लिए पेयजल की सप्लाई भी की जाएगी।

इन नई सिंचाई परियोजनाओं में मगरा परियोजना की लागत 10 करोड़ 89 लाख रूपए है जिससे आसपास के ग्रामों की 1230 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। नोठा सिंचाई परियोजना की लागत 7 करोड़ 5 लाख रूपए है, जिससे 640 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। बरोदिया चंद्रापुर सिंचाई परियोजना की लागत 2 करोड़ 36 लाख रूपए है जिससे 160 हेक्टयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी।

बीजरी सागौनी सिंचाई परियोजना की लागत 3 करोड़ 87 लाख रूपए है जिससे 220 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इसी प्रकार पठार सिंचाई परियोजना की लागत 2 करोड़ 97 लाख रूपए है जिससे 200 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होने के साथ-साथ बांदरी नगर की पेयजल योजना को पानी सप्लाई होगा। जब बांदरी नगर की पेयजल सप्लाई के लिए अन्य स्त्रोत विकसित होगा तब पठार सिंचाई परियोजना के पानी से कुल 422 हेक्टेयर कृषि भूमि अतिरिक्त सिंचित होने लगेगी।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी खेतों में सिंचाई हेतु पानी पहुंचाने और प्रत्येक गांव में नल जल पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं। जिसके लिए वृहद बीना नदी परियोजना और उल्दन परियोजना पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही क्षेत्र में अनेक सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत होकर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में पांच और सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ कराने निविदाएं आमंत्रित कर ली गईं हैं।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →