कार-बाइक की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, आठ साल का बच्चा घायल

accident

सागर (sagarnews.com)। एनएच 26 पर सुरखी के पास मोकलपुर तिराहे पर गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब कार व बाइक की भिड़ंत होने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ साल का बच्‍चा घायल हुआ है। बालक के पैर व मुंह में गंभीर चोटे हैं, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक बिलहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले महुआखेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय हरी सिंह पिता राम सिंह राजपूत, 50 वर्षीय जवाहर सिंह पिता हलके सिंह राजपूत व आठ वर्षीय आदित्य सिंह बाइक पर सवार होकर महुआखेड़ा से रहली जा रहे थे। वहीं सागर की ओर से कार क्रमांक एपी 28 बीवाय 1314 देवरी की ओर जा रही थी।

मोकलपुर तिगड्डे पर इन वाहनों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में हरी सिंह व जवाहर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आठ वर्षीय आदित्य को गंभीर चोटे आईं। हादसे की खबर मिलते ही सुरखी पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतकों की शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी के मुताबिक जिस कार से यह हादसा हुआ वह तमिलनाड़ू निवासी परिवार है। कार मालिक एयरपोर्ट में कार्यरत है। पुलिस ने कार को जब्त किया है। वहीं ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार में सवार परिवार अपने साधन से आगे गए।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021