सागर (sagarnews.com)। कलेक्टर दीपक आर्य ने काम में लापरवाही के चलते प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सागर श्रीमती रेणु परस्ते से प्रभार पद से हटा दिया है। उनकी प्रभार आर के वैध को दिया है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए है।
रेणु परस्ते पर आरोप है कि उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में उदासीनता बरती, कार्यरत् एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों के स्वत्वों का समय-सीमा में निराकरण नहीं किया, सी.एम. हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में तत्परता से कार्य नहीं किया, विधान सभा प्रश्नों के उत्तर समयावधि मे प्रस्तुत नहीं किये गये, कार्यालयीन कर्मचारियों पर नियंत्रण का अभाव मिला तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का प्रदर्शन किया। इस कारण शास.उत्कृष्ट उ.मा.वि.सागर के प्राचार्य आर.के.वैद्य को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारी सागर का अतिरिक्त प्रभार भी तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021