शैली, दुर्गा, वैष्णवी ने जीता मुकाबला अब राज्य में दिखाएंगी दांव-पेंच

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में क्रीड़ा केंद्र भीम अखाड़ा सागर में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें अंडर-17 केडेट एवं जूनियर बालक /बालिका पहलवान खिलाड़ियों की कुश्तियां हुई।

प्रतिस्पर्धा में चयनित खिलाड़ी इंदौर में 19 से 22 मार्च  तक राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में 45 किलोग्राम वजन वर्ग में मयंक सोनी शिवाजी अखाड़ा कुश्ती अकादमी चकराघाट 48 किलोग्राम में रितेश यादव हीरालाल अखाड़ा सदर, 51 किलोग्राम में मोहित कश्यप श्री राम अखाड़ा, 55 किलोग्राम साहिल पहलवान दत्ता अखाड़ा, 60 कि.में रचित पहलवान भीम अखाड़ा, 65 कि. में केतन कश्यप श्री राम अखाड़ा कबूला पुल,71 किलोग्राम में आर्यन पहलवान हीरालाल अखाड़ा सदर, अंडर-20 जूनियर वर्ग में 65 कि.वजन वर्ग में सुधांशु मिश्रा छत्रसाल अखाड़ा सागर (sagarnews.com)। 70 किलोग्राम में नितेश यादव दत्ता अखाड़ा, 72 किलोग्राम में विकास यादव छत्रसाल अखाड़ा शामिल हैं।

कैडेट वर्ग बालिका में 45 कि.में शैली सोनी शिवाजी अखाड़ा कुश्ती अकादमी चकराघाट सागर, 49 कि. में दुर्गा पटेल कन्या महाविद्यालय सागर, जूनियर वजन बालिका वर्ग में 50 कि.में वैष्णवी यादव बजरंग अखाड़ा गढ़पहरा कुड़ारी, 53 कि.में धर्मा पटेल कन्या महाविद्यालय, 59 कि.साक्षी ठाकुर कला वाणिज्य महाविद्यालय शाामिल हैं।

इस अवसर पर कुश्ती संघ अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, कुश्ती संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष रामेश्वर चौबे, क्रीड़ा भारती सागर की ओर से मनीष यादव, कुश्ती प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नरेंद्र सोनी, डब्बू पहलवान, दीपक यादव रहे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021