आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी, नोटिस का असर नहीं, उग्र होगा आंदोलन

strike-aanganbadi

सागर (sagarnews.com)। आंगनबाडी कार्यकर्ताओ/सहायिकाओं की निरंतर 14 दिनों से जारी हडताल पर बैठी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर कोसा।

उधर  महिला एवं बल विकास विभाग ने आंदोलनकर्ताओं को सेवा समाप्ति की चेतावनी सम्बन्धी नोटिस भी जारी किए है। लेकिन आंदोलन पर कोई असर नही है। संघ की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा ने कहा कि हमारी कार्यकर्ताएं निरंतर 14 दिनो से तप्ती धूप में अपने अधिकारों की लडाई को लड रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सागर में तीन मंत्री, विधायक, जो इन आंदोलनरत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि हम पिछले 14 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। अब हमारा आंदोलन उग्र रूप लेगा जिसमें तीनों मंत्रियों और विधायकों के पुतले दहन किए जाएगे। अब हम आर-पार की लडाई लडने के मूड में आ चुके है। अंजाम जो भी हो हम इन जनप्रतिनिधियों को अब नहीं बख्‍शेंगे।

आंदोलन में शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, शिवसेना संगठन प्रमुख हेमराज आलू, ममता तिवारी, लक्ष्मी चौरसिया, खुशबू केशरवानी, कमला पटैल, किरन तिवारी, सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थें।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021