सागर (sagarnews.com)। शाहगढ़ में 12 मार्च को हुए युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
आरोपियों ने पहले मृतक का शराब पीने अकेले में बुलाया था और फिर चाकू व कुल्हाड़ी से वार करके निर्मम हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार १२ मार्च को शाहगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि मनोज यादव अपने घर के बाहर घयाल अवस्था में पड़ा है।
पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी एवं भैतिक साक्ष्य के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग एवं जानकारी एकत्रित कर विवेचना के दौरान संदेही गोविन्द यादव, विनोद यादव से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी गोविन्द यादव, विनोद यादव ने पुलिस को बताया कि मृतक के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी। वारदात के दिन उन्होंने मृतक को शराब पीने के लिए बुलाया था। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी चाकू व कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियारों को संदेही आरोपी विनोद यादव कि निशांनदेही पर उसके कुआ से बरामद किया।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021