सागर को लगातार दूसरी बार इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड, पाया देश में दूसरा स्थान

smart-city-award

सागर (sagarnews.com)। सागर स्मार्ट सिटी ने लगातार दूसरे वर्ष इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट (आईसेक-2020) अवार्ड जीतकर एक और उपलब्धि हासिल की है। देश की राउंड-3 स्मार्ट सिटीज में सागर को दूसरा स्थान हासिल हुआ है।

सोमवार को सूरत, गुजरात में सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल सिंह राजपूत को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले सागर को आईसेक-2019 अवार्ड भी मिला था। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा सूरत, गुजरात में आयोजित स्मार्ट सिटीज: स्मार्ट अर्बनाइजेशन कॉन्फ्रेंस के पहले दिन सोमवार को यह अवार्ड स्मार्ट सिटी के मिशन डायरेक्टर कुणाल कुमार और सूरत की महापौर द्वारा प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि 25 जून 2021 को, स्मार्ट सिटी मिशन एवं अन्य मिशनों- अमृत और पीएमएवाय योजनाओं के साथ लॉन्च के सफल 6 साल पूरे करने पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट 2020, डेटा मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क और क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क के तहत बहुप्रतीक्षित परिणामों की घोषणा की गई थी। 

इसमें सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड काॅन्टेस्ट 2020 (आईसेक) में राउंड थ्री की स्मार्ट सिटीज में देश में दूसरे स्थान पर विजेता बनकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर बाजी मारी। यह अवार्ड सोमवार को गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021