सागर (sagarnews.com)। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों के संदर्भ भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक धर्म श्री स्थित जिला कार्यालय में हुईं।बैठक में विधानसभा स्तर पर चुनावी कार्यकर्मों के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सागर जिले के प्रभारी मंत्री मान. अरविंद सिंह भदौरिया, केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्दसिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल प्रभुदयाल कुशवाहा, लता वानखेड़े, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह मोकलपुर जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, महेश राय, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृंदावन अहिरवार मितेंद्र मोनू चौहान एवं सागर जिला कोर कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पटैल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय में आज कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बीना विधानसभा के कद्दावर नेता श्री वीरेंद्र पटैल (वेधई वाले) ने आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, बीना विधायक महेश राय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अतिथियों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021