मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का सागर में जगह-जगह स्‍वागत

cm-road-show

सागर (sagarnews.com)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आशीर्वाद यात्रा में जगह-जगह हुए भव्य स्वागत में पूरा शहर भाजपा मय हो उठा। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चोहान का उत्साह और उमंग के साथ आत्मीय स्वागत किया। रोड शो में गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्द राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया और महेश राय, डाॅ. सुशील तिवारी, अभिनेता मुकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया भी शामिल हुए।

डाॅ. हरीसिंह गौर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ने जिला पंचायत भवन के सामने स्वागत किया। सिविल लाइन वार्ड, मधुकरशाह वार्ड के प्रत्याशी ने स्वीडिश मिशन चैराहे पर पंडाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात् अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला सदस्याओं ने कतारवद्ध होकर काफिले पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद गोपालगंज वार्ड के पार्षद और महापौर प्रत्याशी के आधा दर्जन स्वागत द्वार पर तथा मकान की छतों से फूल वर्षाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

संगीता सुशील तिवारी के निवास के पास भारी संख्या में नागरिकों सहित महापौर प्रत्याशी के परिजनों ने भव्य स्वातगत किया। बंगाली काली तिराहे पर सांसद राजबहादुर सिंह के निवास पर तथा वृन्दावन वार्ड में महिलाओं और युवाओं ने हाथों में स्वागत की तख्तिया हिलाई। वृन्दावन वार्ड के भवनों से भी पुष्पवर्षा की गई।

बड़ा जीना परकोटा के सामने कृष्णवीर सिंह, सुधीर यादव, प्रत्याशी शैलेन्द्र ठाकुर, विनय चैबे के साथ भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री के स्वागत में नैसर्गिक उत्साह और आनंद दिखाई दे रहा है। परकोटा गौर टावर के पास श्वेता यादव, सुषमा यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

जन आशीर्वाद यात्रा के तीनबत्ती पहुॅचने पर मुख्यमंत्री ने गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहाँ संध्या भार्गव, लता वानखेड़े, प्रतिभा चौबे सहित भाजपा की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कटरा जामा मस्जिद के पास दयानंद वार्ड प्रत्याशी सविता जिनेश साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मनोहर टाकीज से राधा टाकीज के बीच तिलकगंज वार्ड प्रत्याशी शैलेष केशरवानी, शैलेन्द्र जैन फेंस क्लब सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। रेल्वे ओव्हर ब्रिज पर प्रत्याशी सविता विशाल खटीक, प्रत्याशी सुनील जैन ठेकेदार के समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

भगवानगंज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पार्षद प्रत्याशी अनीता रामू ठेकेदार के साथ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जहाँ पन्द्रह सौ से अधिक लोग उपस्थित थे। सिख समाज ने भी मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा का समापन किया गया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →