सागर (sagarnews.com)। Nagriy Nikay Chunav में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं आभार सभा 24 जुलाई को सुबह 11 बजे मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर संगीता सुशील तिवारी, वार्ड पार्षद, सेक्टर प्रभारी, वार्ड प्रभारी, मतदान अभिकर्ता, गढ़ना अभिकतार्, बूथ प्रभारियों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, लता वानखेड़े, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, जिला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021