सागर (sagarnews.com)। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के Chief Justice Ravi Malimath के अल्प प्रवास पर सागर पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य, जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार राज कुमार त्रिपाठी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, ज्योति ठाकुर ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ के सागर आगमन पर उनको पुलिस विभाग द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ के साथ रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट श्री राम कुमार चौबे ओएसडी अभिषेक गौर साथ थे। अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सिटी मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021