सागर (sagarnews.com)। एडीजी मेजर जनरल अजय कुमार महाजन और ग्रुप कमाण्डर अशोक मनोचा ने महार रेजीमेंट सेंटर में 7 मप्र बालिका बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित NCC Camp का निरीक्षण किया। सीएटीसी-2 प्री टीएससी शिविर का आयोजन कैम्प कमाण्डेट कर्नल आदित्य जे. पॉल के नेतृत्व में 17 से 26 जुलाई तक चल रहा है।
7 मप्र गर्ल्स बटालियन के कैडेटस ने उन्हें गार्ड ऑनर दिया। एडीजी द्वारा विभिन्न प्रतिभाओं में चयनित ग्रुप के 8 कैडेटस को पुरस्कृत किया। तत्पष्चात केम्प कमाण्डेट ने एडीजी को फायरिंग ऑब्स्टेकल टेन्ट पिचिंग एवं लाइन एरिया के बारे में बी्रफ किया और कैडेस एवं एनसीसी अधिकारियों से कैंप के बारे में चर्चा की एवं कैडेटस के साथ लंच किया।
डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट मेजर छवि पारीक के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों में संलग्न 248 कैडेस 5 ए.एन.ओ एवं समस्त एनसीसी स्टॉफ की प्रशंसा करते हुये कैडेटस को विषेष रूप से प्रोत्साहित किया।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021