Sagar Smart CIty सीईओ कॉमनवैल्थ फूड फ्यूचर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। Sagar Smart CIty के सीईओ राहुल सिंह राजपूत कॉमनवैल्थ फूड कॉन्फ्रेंस (commonwealth food futures conference) में मध्यप्रदेश के चार शहरों के खाद्य विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के 6 सदस्‍यी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में 27 जुलाई से फूड फाउंडेशन द्वारा किया गया है। यह दल सोमवार को रवाना हो गया। राहुल सिंह राजपूत मिलान अर्बन फूड पॉलिसी पैक्ट के तहत सागर में हाइजीन और हेल्दी फूड के लिए बनाए गए प्लान का प्रेजेंटेशन देंगे।

इस बेहतर प्लान के लिए सागर स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देशभर से 11 और मध्यप्रदेश से चार स्मार्ट सिटी मिलान अर्बन फूड पॉलिसी पैक्ट (MUFPP) में शामिल हुई थीं, जिनमें जबलपुर, उज्जैन, इंदौर के साथ सागर भी शामिल है। अब इन शहरों के प्रतिनिधियों को बर्मिंघम में आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि पर सागर स्मार्ट सिटी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित भी किया था।

मिलान की वाइस मेयर अना स्केबूजो और अन्य प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न शहरों द्वारा अपने-अपने शहर में हाईजीन और हेल्दी फूड के लिए बनाए गए प्लान की समीक्षा की थी और सागर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए प्लान की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बर्मिंघम यूके में इसके प्रदर्शन के लिए चयन किया था।

इस दौरान मिलान अर्बन फूड पॉलिसी पैक्ट के तहत सागर स्मार्ट सिटी में हाईजीन और हेल्दी फूड के लिए बनाए गए प्लान का प्रेजेंटेशन दिया गया था। मिलान की वाइस मेयर अना स्केबूजो ने कहा सागर स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार की गई योजना को हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बर्मिंघम में प्रस्तुत करेंगे। प्रजेंटेशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर सागर का परिचय दिया जाएगा।

हाईजीन और हेल्दी फूड को बढ़ावा देने विजन एंड मिशन

सागर की जनसंख्या, पर्यावरणीय व भौगोलिक परिस्थितियों एवं संस्कृति आदि सभी बातों का ध्यान रखते हुए शहर में हाईजीन और हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सागर का विजन एंड मिशन तैयार किया गया है। जिसके तहत स्थानीय लोगों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन की आदतों को अपनाने के लिए जागरूक करने के लिए एक एप तैयार किया जाएगा।

इस एप के माध्यम से लोगों को भोजन से मिलने वाले न्यूट्रिशन एवं उनके शरीर को न्यूट्रिशन की आवश्यकता जैसी जानकारी मिल सकेगी। कौन सी बीमारी से बचने के लिए किन हेल्दी पदार्थों का सेवन किया जाना चाहिए आदि। जिससे नागरिकों को भोजन से मिलने वाले न्यूट्रिशन की जानकारी मिलेगी और बेहतर भोजन से उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज में देश के टॉप-11 शहरों में सागर का चयन किया गया था। अब सागर शहर एमयूएफपीपी में शामिल हो गया है। इसके तहत 2023 तक जागरूकता के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जाएगा। शहर में हाइजीन फूड प्लाजा बनाए जा रहे हैं। लोगों को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021