CCTV कैमरे की मदद से मिला ऑटो रिक्‍शा में छूटा बैग

cctv-help

सागर (sagarnews.com)। CCTV कंट्रोल रूम की मदद से एक युवक की खुशियां लौट आईं। सोमवार शाम चार बजे अभिमन्यु दुबे घबराए हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बैग ऑटो में छूट गया है। उन्होंने कंट्रोल रूप में मदद की गुहार लगाई।

अभिमन्यु दुबे ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से ऑटो में कटरा तक गए थे। बैग में लैपटाप एवं सभी शैक्षणिक दस्तावेज हैं। एग्जाम देकर इंदौर से लौटे हैं, इस कारण सारा जरूरी सामान बैग में है।

इसके बाद उपनिरीक्षक आरकेएस चौहान, आरक्षक रेडियो रहीश प्रजापति ने तुरंत ऑटो को सीसीटीवी में सर्च किया तो अभिमन्यु ऑटो में बैठते दिख गए। दूसरे केमरों में सर्च किया लेकिन आटो का नंबर साफ नहीं दिखा। इसके बाद अभिमन्यु को लेकर वे रेलवे स्टेशन पहुंचे।

पुलिस ने बहुत से आटो चालकों को उस आटो की फोटो दिखाई। एक आटो चालक ने फोटो देखकर उसे पहचाना और आटो चालक का पता बताया। जब आटो चालक के घर गए तो बैग मिल गया, जिसे ड्राइवर ने लौटाया। अभिमन्यु अपना बैग, लैपटाप सहित सभी शैक्षणिक दस्तावेज पाकर खुशी जताई।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021