दो New Bus Stand का निर्माण जारी, अगले साल मार्च तक हो जाएंगे तैयार

mla-jain

सागर (sagarnews.com)। विधायक शैलेंद्र जैन ने आरटीओ के पास लगभग 7 एकड़ में बन रहे New Bus Stand के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड होगा जिसमें लगभग 92 बसों का ठहराव एक साथ हो सकेगा। ड्राइवर, कंडक्टर के लिए रुकने की अलग व्यवस्था होगी। एक अच्छे व्यवस्थित रैन बसेरे का निर्माण किया जाएगा जहां रात्रि में यात्री रुक सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि शहर में दो New Bus Stand बनाए जा रहे हैं, एक भोपाल रोड पर स्थित है और दूसरा नए आरटीओ के पास है। इनकी संयुक्त लागत लगभग 23 करोड रुपए है। दोनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और मार्च 2023 तक दोनों बन कर तैयार हो जाएंगे।

विधायक जैन ने कहा कि एक अच्छा गुणवत्ता युक्त कार्य हम समय सीमा में पूर्ण करके देंगे जो शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इन बस स्टैंडो के निर्माण से शहर में बसों की आवाजाही बंद हो जाएगी और ट्रैफिक काफी व्यवस्थित हो जाएगा तथा शहर के विस्तार की दृष्टि से भी यह अत्यधिक उपयोगी साबित होंगे।

उन्होंने बताया कि सिटी बस चलाने के लिए भी टेंडर बुलाए गए हैं। रूट निर्धारण लगभग तय हो गया है। जनता को पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होगा। इससे शहर विस्तार के बावजूद लोगों को आने जाने में कोई समस्या नहीं होगी।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021