सागर (sagarnews.com)। sagar nagar nigam के महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह और निगम अध्यक्ष का चुनाव अब 6 अगस्त को होगा। कलेक्टर और निगम के पीठासीन अधिकारी दीपक आर्य ने इस आशय की नई सूचना जारी कर दी है। नवनिर्वाचित महापौर संगीता तिवारी और 48 पार्षद इस दिन शपथ लेंगे और निगम अध्यक्ष का चुनाव भी होगा।
कलेक्टर के आदेश के अनुसार sagar Nagar nigam के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का प्रथम सम्मिलन 6 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक स्थान पद्माकर सभागार (आडिटोरियम) मोतीनगर चौराहे के पास सागर पर शपथ ग्रहण समारोह एवं दोपहर 12:30 बजे से न्यू कलेक्ट्रेट सागर के सभाकक्ष में स्पीकर (अध्यक्ष) एवं चार अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु सम्मिलन आहूत किया गया है।
sagar nagar nigam के प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष (स्पीकर ) एवं अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन निर्वाचित पार्षदों में से किया जावेगा कलेक्टर ने सभी से प्रथम सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु नियत दिनांक, समय एवं स्थान पर जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सागर द्वारा प्रदत्त निर्वाचित होने के प्रमाण-पत्र सहितअनिवार्य रूप से उपस्थित होने की सूचना जारी की है।
sagar nagar nigam में 48 वार्ड पाषदो में से भाजपा के 40 पार्षद जीते है। चूंकि महापौर पद महिला होने के नाते निगम अध्यक्ष के पद पर पुरुष बनाये जाने की उम्मीद है। निगम में 50 फीसदी आरक्षण के चलते 24 महिला पार्षद के साथ ही दो अनारक्षित वार्डो से महिला जीतकर आई है। कुल 27 महिला पार्षद है। कई दावेदार होने से भाजपा के लिए निगम अध्यक्ष का चयन बड़ा सिरदर्द साबित होने वाला है।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021