AAP Mission 2023 की शुरुआत सागर में संभागीय आयोजन से

aap-samvad

सागर (sagarnews.com)। आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रविन्द्र भवन में हुआ। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल थे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश संगठन सचिव मुकेश जायसवाल व अक्षय हुंका उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव एवं ज़ोन प्रभारी डॉ धरणेंद्र जैन ने की।

मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि सभी संभाग में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत सागर से हो रही है। इसके बाद जिला स्तर, विधान सभा स्तर, ग्राम स्तर एवं बूथ स्तर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने मिशन 2023 का शुभारंभ बुंदेलखंड से किया है। प्रदेश संगठन सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार तेज़ी हो रहा है। प्रदेश संगठन सचिव एवं ज़ोन प्रभारी डॉ धरणेंद्र जैन ने कहा तीसरे विकल्प की आहट स्पष्ट सुनाई दे रही है।

दिल्ली से आए सूरज गुप्ता ने कार्यकर्ता मैपिंग करने के बारे में ट्रेनिंग दी और संगठन निर्माण  की प्रक्रिया को समझाया। कार्यक्रम में निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना और सागर जिले से पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021