सागर (sagarnews.com)। BJYM Sagar के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से कार्यकारणी विस्तार करते हुए गुरुवार को 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी।
इसमें सुरखी मंडल अध्यक्ष गौरव गर्ग, जैसीनगर मंडल अध्यक्ष सनिल ठाकुर, सीहोरा मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ठाकुर, राहतगढ़ ग्रामीण अनुराग पाठक, खिमलासा मंडल अध्यक्ष खूब सिहं कुशवाहा, मंडीबामोरा मंडल अध्यक्ष आर्यन जैन को नियुक्त किया है। यश अग्रवाल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी के संगठनात्मक अनुभवों से भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगी।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021