सागर (sagarnews.com)। Congress Protest देश में बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी अग्निपथ योजना में युवाओं से खिलवाड़ तथा जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ शहर – जिला कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया। पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ने तीन मढिया तिराहे पर पर जंगी प्रदर्शन कर हल्ला बोला और महंगाई दानव के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर गिरफ्तारी दी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने विरोध प्रदर्शन के तहत करीब 2 घंटे तक जमकर हल्ला बोला। इस बीच महंगाई दानव रूपी पुतले को सभा स्थल पर लाए जाने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी और तीखी बहस हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर केनिंग करते हुए धक्का मुक्की के साथ पुतला छीनने की असफल कोशिश की। पुलिस ने इस कवायद में पुतले के कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। जिससे आक्रोशित कांग्रेसजनों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अफरा तफरी का माहोल बन गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार विरोध प्रदर्शन करने के बाद जब कांग्रेसजनों का काफिला ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा तभी पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक आगे जाने से रोका। पुतला लेेजा रहे कार्यकर्ताओं ने उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते हुए पुलिस वाहनों में भर कर जेल भेज दिया। पुलिस और प्रशासन की उम्मीद से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पुलिस वाहन कम पड़ गए और कई पदाधिकारी वहीं छूट गए।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक अपने कुछ साथियों के साथ एक बार फिर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े तो उनके साथ जा रहे लोगों को पुलिस ने बलपूर्वक रोककर हिरासत में ले लिया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार एक तरफ तो 50 किलो मुफ्त गेहूं बांटने का ढिंढोरा पीटती है वहीं दूसरी तरफ आटे पर जीएसटी लगाकर गरीब से के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है।
सुरेंद्र सुहाने रामकुमार पचोरी, डॉ संदीप सबलोक, सुरेंद्र चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, विजय साहू, एहतेशाम हाशमी, चक्रेश सिंघई आदि ने भी संबोधित किया। संचालन महेश जाटव तथा आभार प्रदर्शन पार्षद ताहिर खान ने किया।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, रामकुमार पचौरी, हेमराज रजक, सुनील पावा सिंटू कटारे, आनंद तोमर, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, अजय अहिरवार, महेश जाटव समेत बड़ी संख्या मे वरिष्ठ नेता, पीसीसी के स्थानीय पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद दल, जिला, ब्लॉक, मंडलम व सेक्टर पदाधिकारी, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारी आदि ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021