सागर (sagarnews.com)। BJP Meeting भाजपा जिला कार्यालय में सागर नगर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक आलोक शर्मा ने नगर निगम अध्यक्ष के लिये सभी पार्षदगणों क्रमशः चर्चा कर उनकी राय ली।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर नगर निगम चुनाव अध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक आलोक शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी आशीष दुबे, प्रभुदयाल पटैल, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, खनिज विकास मंडल के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन होता है एवं सभी को उसी के अनुरूप जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर निगम अध्यक्ष, महापौर परिषद् एवं विभिन्न समितियों का गठन किया जाना है, जिसमें संगठन द्वारा सभी की सहमति से पार्षदों को शामिल किया जायेगा। जिस पर सहमति जताते हुये सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया।
बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने महापौर एवं सभी पार्षदों से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक हमारी सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाकर उनका सर्वांगीण विकास करने की अपील की।
महापौर एवं सभी पार्षदों को बताया कि शहर के सर्वांगीण विकास एवं आम जनों को केन्द्र एवं राज्य सरकारों की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले, इसके लिये संगठित होकर सक्रियता से कार्य करना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021