वृंदावन अहिरवार बने Sagar Nagar Nigam Adhyaksh, बहुमत से जीते

nigam-adhyaksh

चार सदस्यी अपीली समिति का गठन, नगर निगम का प्रथम सम्मेलन संपन्न

सागर (sagarnews.com)। वृंदावन अहिरवार Sagar Nagar Nigam Adhyaksh बन गए हैं। अध्‍यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अहिरवार को 49 में से 42 मत प्राप्त हुए जबकि सुनीता राय को केवल 7 मत मिले। वृंदावन अहिरवार को बहुमत के आधार पर निर्वाचित घोषित किया गया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य की अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने वृंदावन अहिरवार को Sagar Nagar Nigam Adhyaksh निर्वाचित होने के पश्चात निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, गौरव सिरोठिया, मध्यप्रदेश खनिज विभाग के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, सुशील तिवारी एवं श्याम तिवारी मौजूद थे।

अध्‍यक्ष बनने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निगम की 4 सदस्य अपीली समिति हेतु निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की। अपील समिति में राजकुमार पटेल, नीलोफर चमन ,पूजा सोनी, वैदेही पुरोहित निर्वाचित घोषित किए गए। अपीली सदस्यों का निर्वाचन होने के तत्काल पश्चात कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021