Har Ghar Tiranga अभियान के तहत भव्य रैली, अफसरों ने थामा तिरंगा, चले ढाई किलो मीटर

tiranga-yatra

सागर (sagarnews.com)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त चलते वाले Har Ghar Tiranga अभियान के अंतर्गत सागर जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक अनुराग के मार्गदर्शन में आज PTC Ground से कटरा बाजार तक लगभग ढाई किलोमीटर की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में आइजी अनुराग के साथ कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत तहसीलदार रोहित वर्मा सहित राजस्व, पुलिस, नगर निगम एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक और नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga विश्वविद्यालय, देहात पुलिस, RPF की बाइक रैली निकली

tiranga-yatraa

तिरंगा यात्रा पीटीसी ग्राउंड से नगर निगम कार्यालय, तीन मडिया, परकोटा, तीन बत्ती, कटरा बाजार होकर मस्जिद पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। तीन बत्ती स्थित डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया।

अधिकारियों ने तीन बत्ती स्थित खादी भंडार दुकान से राष्ट्रीय ध्वज खरीदा और सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय ध्वज खरीदें और अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर फहरायें।

Har Ghar Tiranga अभियान के बारे में और जानें (External Link)

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021