सागर (sagarnews.com)। आजादी की 75वी वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के रूप मे संपूर्ण देश में चल रहे Har Ghar Tiranga अभियान के तहत भारतीय डाक विभाग को संभाग के लिए 30 हजार झंडे प्राप्त हुए हैं। इनकी बिक्री डाकघरों के माध्यम से की जा रही है।
संभागीय प्रवर अधीक्षक एके अरख ने Har Ghar Tiranga अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए बताया कि सागर संभाग के अंतर्गत लगभग 30,000 तिरंगे झंडे प्राप्त हुए थे। ये संभाग के हर डाकघर में आम जनता के लिए उपलब्ध हैं। 25 रुपए की दर से कोई भी इन्हें खरीद सकता है। आम नागरिक अवकाश के दिन भी डाकघर मे जाकर तिरंगा झंडा खरीद सकते हैं।
Har Ghar Tiranga अभियान के बारे में और जानें (External Link)
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021