सागर (sagarnews.com)। Under 23 Wrestling जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष पहलवानों ने दम-खम दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल की। जिले के 19 पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग के 57 किग्रा विकास यादव, दत्ता अखाड़ा, 61 किग्रा में श्रीराम सोनी शिवाजी अखाड़ा चकराघाट, 65 किग्रा में आदिल पहलवान दत्ता अखाड़ा, 70 किग्रा में दीपक यादव श्रीराम अखाड़ा कबूलापुल, 74 किग्रा में नमन करोसिया श्रीराम अखाड़ा कबूलापुल, 79 किग्रा में नरेश यादव दुर्गा अखाड़ा बीना, ग्रीकोरोमन स्टाइल कुश्ती में 55 किग्रा में गौरव सोनी, 72 किग्रा मे नीतेश यादव जीते।
महिला वर्ग के 50 किग्रा में दुर्गा राम, 53 किग्रा में मोहिनी लोधी, 55 किग्रा में सौम्या बड़ोनिया, 59 किग्रा में आराधना तिवारी, 62 किग्रा में गायत्री जाटव, 65 किग्रा में प्रियंका सकवायर, 68 किग्रा में निकिता योगी, 72 किग्रा में विनीता पटैल, MLB स्कूल की प्राची तिवारी विजयी रहीं।
निर्णायक पवन यादव, डब्बू पहलवान, धर्मवीर पहलवान, विष्णु यादव एवं जयश्री राठौर थे। इस दौरान खिलाड़ियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाथ में तिरंगा झंडा थाम कर तिरंगा यात्रा भी निकाली। अतिथि मुन्नी दाऊ उस्ताद और विशिष्ट अतिथि अमन चौरसिया थे। अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के सचिव आनंद विश्वकर्मा ने की।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021