सागर (sagarnews.com)। Methane gas leak मढ़ी जमुनिया गांव के पिपरिया गांव में कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे तीन लोगों की मीथेन गैस के रिसाव (Methane gas leak) से दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। खबर मिलते ही SDRF की टीम ने सागर से पिपरिया गांव पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों काे बाहर निकाला गया। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पिपरिया गांव निवासी खिलान लोधी की गांव से करीब एक किमी दूर खेत में कुआं बना है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे 65 वर्षीय खिलान सिंह अंदर से मोटर निकालने कुएं में उतरे। उनका बेटा 25 वर्षीय नेतराम लोधी मुंडेर पर बैठा था। नीचे उतरने के कुछ देर बाद ही खिलान मीथेन गैस के कारण बोहेश होने लगे।
यह देखते ही नेतराम घबरा गया। उसने पास में ही मकान का काम करने वाले सिमरिया गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील पटेल को आवाज दी। पिता को कुआं के अंद बेहोश होता देख वे उन्हें बचाने के लिए नीचे उतर गए, लेकिन Methane gas leak की वजह से वे भी बेहोश हो गए और कुएं में ही गिर गए।
जब इसकी जानकारी गांव वालों के लगी तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन कुआं 70 फीट गहरा व केवल छह फीट चौड़ा होने से कोई भी उन्हें निकालने में सफल नहीं हुआ। इसके बाद इसकी जानकारी गौरझामर पुलिस को दी। पुलिस ने सागर से SDRF की टीम को बुलाया। एक घंटे में टीम ने पिपरिया गांव पहुंचकर तीनों शव बाहर निकाले।
एसडीआरएफ टीम के लीडर करन सिंह ने बताया कि कुआं बहुत संकरा था। कुएं की गहराई 70 फीट है। करीब तीस फीट नीचे से खिलान सिंह मोटर निकाल रहाथा। बचाव के लिए हमने जवान विनायक ठाकुर को कुएं के नीचे उतारा तो वह भी Methane gas के असर से बेहोश हाेने लगा। उसे तत्काल बाहर निकाला। इसके बाद मास्क आदि पहनकर बचाव कार्य किया।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021