सागर (sagarnews.com)। Azadi Ka Amrit Mahotsav के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर दीपक आर्य ने शनिवार को यहां किया।
इस अवसर पर Sagar Nagar Nigam कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला एवं सचिन मसीह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह प्रदर्शनी कलेक्टर कार्यालय की सभा कक्ष की गैलरी में लगाई गई है। जो कि 15 अगस्त तक देखने के लिए खुली रहेगी।
Azadi Ka Amrit Mahotsav के तहत केंद्र सरकार ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (vibhajan vibhishika smruti diwas) का आयोजन पूरे देश में करने का निर्णय किया है। 14 अगस्त को उन लोगों की याद में यह आयोजन किया जा रहा है जिन्होंने आजादी के समय बंटवारे का दंश झेला और अपना सब कुछ गंवा कर घर से निकलने पर मजबूर हुए।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के बारे में और जानने के लिए यहां क्लिक करें
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021