सागर (sagarnews.com)। आजादी का अमृत महोत्सव में Har Ghar Tiranga अभियान के तहत् सांसद राजबहादुर सिंह एवं Sagar Mayor संगीता तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकली। नागरिकों से अपने घरो, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं भवनों पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने की अपील की गई।
रैली में भारत माता के जयकारे लगाए गए। रैली तीनबत्ती स्थित गौर प्रतिमा से आरंभ हुई। कटरा मस्जिद, राधा तिराहा होते हुये भगवानगंज तिराहा स्थित, अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। रैली में महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, Sagar Nagar Nigam आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला सहित समस्त पार्षदण, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
रैली के समापन पर महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि हम अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर अपने देश के स्वाभिमान को महसूस करेंगे, इसीलिए नागरिक अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएं। उन्होंने बताया कि Har Ghar Tiranga अभियान के तहत Sagar Nagar Nigam द्वारा सभी वार्ड में तिरंगे झंडे का वितरण कराया जा रहा है।
उन्होंने सागर के नागरिकों से विशेष निवेदन किया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करें एवं भारतीय झंडा संहिता 2002 के वर्तमान स्वरूप में निहित प्रावधानों के अनुसार हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों में सम्मानपूर्वक स्थान दें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभुदयाल पटैल, नारायण प्रसाद कबीरपंथी, नवीन भट्ट, संध्या भार्गव, विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा, मनीष चौबे, विनोद तिवारी, जिनेश साहू, नरेश यादव ,शिवशंकर यादव, रीतेश तिवारी, हेमंत यादव, रूपेश यादव, संगीता जैन, शैलेन्द्र ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता, नागरिकगण, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Hhar Ghar Tiranga अभियान के बारे में और जानें
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021