देशभक्ति और तिरंगे के तरानों के साथ कांग्रेस ने Bharat Jodo Tiranga Samman Padyatra निकाली

tiranga-samman-padyatra

सागर (sagarnews.com)। आज़ादी का अमृत महोत्‍सव के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार को भारत जोड़ो तिरंगा सम्मान पदयात्रा (Bharat Jodo Tiranga Samman Padyatra) निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के निर्देश पर यह पदयात्रा कृष्णगंज वार्ड में बस स्टैंड चौराहे से शुरू होकर कटरा नमकमंडी में कीर्ति स्तंभ पर समाप्त हुई।

कांग्रेस की Tiranga Samman Padyatra कृष्णगंज चौराहे से शुरू होकर गर्ल्स डिग्री कॉलेज पुराने टाउन हॉल के सामने से चढ़कर नंदकिशोर होटल घंशु मुंशी मस्जिद आलम मिठिया फर्श होते हुए कृष्णगंज वार्ड शुक्रवारी शनिचरी महर्षि दयानंद वार्ड लाजपतपुरा आदि की तंग गलियों से होकर कीर्ति स्तंभ पर समापन पूरी गरिमा के साथ किया गया।

शहर जिला कांग्रेस के तत्वाधान में निकाली गई Tiranga Samman Padyatra के कटरा नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तंभ पर समापन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि भारत की राष्ट्रीयता में सबसे ऊपर देश और देश से ऊपर तिरंगे का सम्मान है। लेकिन सत्ता पर काबिज छद्म राष्ट्रवादी ताकतें आजादी के 75 वें साल के अभियान में तिरंगे की गरिमा और सम्मान को कम कर रही है।

Tiranga Samman Padyatra में शनिचरी वार्ड पार्षद ताहिर मासाब के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित, पार्षद सुलेखा राय, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र सुहाने, डॉ अंकलेश्वर दुबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली, महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों तथा क्षेत्रीय निवासियों ने हिस्सा लिया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021