Har Ghar Tiranga के तहत Sagar Police ने ऐसे मनाया जश्‍न, देखें Video

sagar-police-jashna

सागर (sagarnews.com)। Azadi Ka Amrit Mahotsav के तहत चल रहे ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान के अंतर्गत 14 अगस्‍त को सागर की महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया।

Sagar Collector दीपक आर्य ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन PTC Ground पर हुआ जहां सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के गीतों पर झूम कर डांस किया और आजादी का जश्‍न मनाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत यह वाहन रैली निकाली गई। इसमें महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुईं।

आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) में हर जगह ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने शहर में 11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली। रैली को कलेक्टर (Sagar Collector) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विश्वविद्यालय से शुरू होकर पीटीसी ग्राउंड पर संपन्न हुई। रैली के दौरान सागर में लोगों से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई.रैली के समापन पर महिला पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति की धुनों पर जमकर डांस किया।


विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest Sagar News from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2021