सागर (sagarnews.com)। Independence Day आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत Har Ghar Tiranga अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम एवं डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में संपन्न हुआ।
सांसद राजबहादुर सिंह, कुलपति डॉ नीलिमा गुप्ता, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, Sagar Nagar Nigam अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, Sagar Collector दीपक आर्य, Sagar Nagar Nigam कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, Sagar Smart City के CEO राहुल सिंह राजपूत, सहित समस्त वार्ड पार्षद अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
भजन एवं सांस्कृतिक संध्या में स्कूली छात्र-छात्राओं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति से भरपूर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिनको जन समुदाय द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन ने किया।
अतिथियों, नागरिकों एवं अधिकारियों ने Sagar University Campus में गौर प्रांगण में बनी डॉ हरिसिंह गौर एवं पंडित रविशंकर शुक्ल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Har Ghar Tiranga अभियान के बारे में और जानें