सागर (sagarnews.com)। Har Ghar Tiranga आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत Sagar Chhatarpur Range के उप पुलिस महानिरीक्षक विवेक राज सिंह ने तिरंगा साइकल रैली निकाली। प्रातः 0900 बजे बंडा से शुरू होकर धामोनी, गढ़पहरा, भगवानगंज होते हुए साइकल रैली तीन बत्ती पर समाप्त हुई। इसमें लगभग 100 लोग सम्मलित हुए। रैली बंडा से धामोनी किला पहुंची तो वहां ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत गढ़पहरा में भी ध्वजारोहण किया गया।
तिरंगा दौड़ का आयोजन
Azadi Ka Amrit Mahotsav खेल और युवा कल्याण विभाग एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सागर के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। खेल परिसर में मुख्य अतिथि द्वारा सभी उपस्थित खिलाडि़यों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे छात्रों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने Tiranga Race को द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। तिरंगा दौड़ (Tiranga Race) खेल परिसर से जीवन रेन बसेरा, बस स्टैंड, बंगाली काली तिगड्डा, गोपालगंज झंडा चौक, पीटीसी मैदान रोड, पहलवान बब्बा से होते हुए वापस खेल परिसर में आकर समाप्त हुई।