Sagar SP जिला पुलिस अधीक्षक तरुण नायक राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

sp-padak

सागर (sagarnews.com)। Sagar SP पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नायक को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित भोपाल के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। नायक को राष्ट्रपति पदक (President Medal) से सम्मानित होने पर संभागायुक्त मुकेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य ने बधाई दी है।

पुलिस महानिरीक्षक अनुराग को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग को राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सम्मान प्राप्त करने पर संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक विवेक राज सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य ,पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बधाई प्रेषित की है।


विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest Sagar News from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2021