सागर (sagarnews.com) Sagar Nagar Nigam के अध्यक्ष श्री वृंदावन हर बार ने मंगलवार को विशाल रैली के रूप में निगम कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष कक्ष में नोटशीट पर हस्ताक्षर कर विधिवत पदभार ग्रहण किया । निगम सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर संगीता तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी उपस्थित थे।
सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार अजा वर्ग ने भाजपा की नीति पर विश्वास किया है, उस पर हम खरा उतरेगे, इसलिये भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को निगम अध्यक्ष के पद पर असीन किया है। भाजपा विकासवादी पार्टी है और अब हम सब सामूहिक रूप से मिलकर नगर का विकास करेगें।
Sagar Mayor संगीता तिवारी ने कहा कि हम सब का संकल्प नगर का विकास है जिसे हम एक साथ मिलकर पूरा करेगें। डॉ. सुषील तिवारी ने कहा कि एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी की रीति-नीति पर चल कर निगम अध्यक्ष की कुर्सी पाई है।
Sagar Nagar Nigam अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा लाभांवित होने वाली अनुसूचित जाति ही है। कार्यक्रम में भाजपा के पार्षद, बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थें। इसके पूर्व वृंदावन अहिरवार ने गणेश पूजन कर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पहले एक विशाल वाहन रैली के साथ नगर निगम पहुंचे।