Rahatgadh आदिवासी महिला जनपद सदस्य के अपहरण मामले में कार्रवाई नहीं, भोपाल में करेंगी प्रदर्शन

rahatgadh-janpad

सागर (sagarnews.com)। Rahatgadh राहतगढ़ जनपद की आदिवासी महिला सदस्य के अपहरण के मामले में पीड़ित सदस्य संजना आदिवासी न्याय और सभी दोषियों पर कार्रवाई को लेकर भोपाल में भूख हड़ताल करेगी। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। वही एक फरार है। 

संजना आदिवासी राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्रमांक-12 से जनपद सदस्य का चुनाव जीती थी। जनपद अध्यक्ष का पद एसटी के लिए रिजर्व होने से इस पद की दावेदार थी। लेकिन चुनाव के पहले ही उसका अपहरण हो गया और वह चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी। चुनाव के बाद वह सागर आई और आवेदन पीआर पुलिस ने दो लोगो पर मामला दर्ज कर लिया।

जनपद सदस्य संजना आदिवासी और उसके पति ने मीडिया को बताया कि उसे अभी न्याय नही मिला है। पुलिस छानबीन नही कर रही है। इसमें नरयावली के कैलाश यादव भी अपहरण की घटना में शामिल थे। उसके पति ने एक फोटो भी मोबाइल से कार की उतारी थी। जिसमे वे ले गए थे। लेकिन पुलिस ने कार के बारे में पता नही किया। पीड़िता के अनुसार यदि उसे जल्दी न्याय  नहीं मिला तो वह भोपाल में विधानसभा के सामने भूख हड़ताल करेगी। 


विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest Sagar News from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2021