सागर (sagarnews.com)। शिवपुरी के भाजपा नेता Pritam Lodhi पर विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग को लेकर सर्वब्राह्मण समाज और पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के सैकड़ों पुजारी पुरोहितों ने शांतिपूर्वक आक्रोश रैली निकाली। वे प्रीतम लोधी पर धर्म विरोधी टिप्पणी करने के मामले में एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बुंदेलखंड के अध्यक्ष रत तिवारी ने कहा कि पुलिस को ज्ञापन लेकर कार्रवाई की मांग की है। पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष शिवप्रसाद तिवारी ने कहा सुना है कि धर्मविरोधी नेता Pritam Lodhi ने माफी मांग ली है पर हम इससे संतुष्ट नही हैं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पप्पू तिवारी, रामचरण शास्त्री श्रीहरि, सुशील पांडेय और डॉ डीपी चौबे ने लोधी को बर्खास्त करने की मांग की।
रैली में संजय बाजपेयी, पुरषोत्तम गौतम, मनोज पांडेय, रमाकांत त्रिवेदी, चतुर्भुज पांडेय,पं शैलेन्द्र गुरु, रघु शास्त्री, डॉ रामचंद शर्मा, पंकज तिवारी बालमुकुंद शास्त्री, विवेक तिवारी, शिवनारायण शास्त्री, शिवम तिवारी, कुंजबिहारी शुक्ला, महेश तिवारी, रोहित गुरु, पंकज शुक्ला, आशीष दुबे, दीपक तिवारी,डॉ सौरभ शुक्ला, संतोष पाठक, विजय तिवारी, विमलेश दुबे, रानू तिवारी, अशोक दुबे, अरविंद भूषण, प्रदीप तिवारी, विवेक उपाध्याय, अजय तिवारी, हनी दुबे, नंदन पांडेय, विवेक तिवारी, सचिन तिवारी, दीपक मिश्रा, मुकेश तिवारी, राहुल चौबे, संतोष दुबे, राजाकृष्ण शास्त्री, देवव्रत मिश्रा, भगवत्कृष्ण शास्त्री, चंद्रभान तिवारी, कपिल स्वामी, अरुण तिवारी, प्रमोद चौबे, अंशुल भार्गव, रामनिवास चौबे, चंद्रशेखर उपाध्याय, रूपेश चौबे, मनीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुजारी पुरोहित और ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।