Pritam Lodhi पर विवादित बयान के आरोप में सागर में मामला दर्ज

pritam-lodhi-fir

सागर (sagarnews.com)। भाजपा से निष्‍कासित प्रीतम सिंह लोधी Pritam Lodhi के खिलाफ पुलिस ने यहां अपराध पंजीबद्ध कर लिया। लोधी पर एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने का आरोप है।

सागर के सिविल लाइन थाने में धारा 153A और 505 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 17 अगस्त को शिवपुरी जिले में एक सामाजिक कार्यक्रम में प्रीतम सिंह लोधी ने कथावाचकों और महिलाओं पर भद्दा वक्तव्य दिया गया था। उसे धर्म और संस्कृति विरोधी मानकर अपराध दर्ज किया गया।

युवा सर्व ब्राह्मण समाज और पुरोहित पुजारी विद्वत संघ ने शुक्रवार को रैली निकाल कर लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नेहा गुर्जर ने युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भरत तिवारी, पुरोहित पुजारी संघ के अध्यक्ष शिवप्रसाद तिवारी और शिवसेना नेता पप्पू तिवारी को थाने बुलाकर बयान दर्ज कराए और एफआइआर की काॅपी उन्‍हें सौंपी।

प्रीतम सिंह लोधी को विवादास्‍पद टिप्‍पणी करने पर भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार शाम को पार्टी से लोधी को निष्कासित कर दिया। उधर, पार्टी से निकाले जाने के बाद लोधी ने ग्वालियर पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। लोधी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ फूलबाग अंबेडकर पार्क पहुंचे, उन्होंने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest Sagar News from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2021