Sagar Mayor क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कटिबद्ध

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। Sagar Mayor संगीता सुशील तिवारी का रविवार को उनके गृहस्थल गोपाल गंज में स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा झंडा चौक गोपालगंज में आयोजित भव्य और गरिमामय समारोह में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने भावपूर्ण वक्तव्य में गोपालगंज वासियों का आभार व्यक्त करते हुए सागर नगर और गोपालगंज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महापौर प्रतिनिधि डॉ.सुशील तिवारी ने गोपालगंज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को उद्धृत करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं की सुनवाई हेतु सप्ताह में दो दिन झंडा चौक पर उपलब्ध रहने तथा उनके  निराकरण हेतु ठोस कार्यवाही करने की बात कही जिसका खचाखच भरे पंडाल में उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

उन्‍होंने अपनी बाल्यावस्था से लेकर विश्वविद्यालयीन छात्र जीवन और राजनीति में सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित करते हुए आयोजकों और गोपाल गंज वासियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर गोपालगंज पार्षद रूपेश यादव तथा वृंदावन वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता शैलू तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के लिए कटिबद्धता दर्शाई। कार्यक्रम में अशोक तिवारी, गणेश सेन पप्पू, बसंत श्रीवास्तव और पूर्व पार्षद डॉ.राजू सेन ने भी अपने विचार रखे।

नागरिक अभिनंदन समिति गोपालगंज द्वारा कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का नागरिक अभिनंदन किया गया। समिति सदस्यों ने विशाल पुष्पहार महापौर व सुशील तिवारी को पहनाया, साथ ही शाॅल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन रमाकांत शास्त्री ने किया और अनिल पांडेय ने आभार व्यक्त किया।