परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत Ram Shilaen लेकर चल समारोह के रूप में पहुंचे अयोध्या

rajpoot-ramshila

सागर (sagarnews.com)। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत Ram Shilaen लेकर भगवान श्रीराम के द्वार अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ के ट्रस्टी व महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को उक्त शिलाएं सौंपी।

इस अवसर पर अयोध्या के लोकप्रिय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नेपाली बाबा, नागा बाबा, सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत, सागर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत मौजूद थीं।

भगवान के धाम अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम के जयकारे के साथ विशाल चल समारोह के रूप में राम शिलाओं को अपने हाथ में लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत रामभक्तों के साथ अयोध्या के विभिन्न मार्गों से होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार पहुंचे। जहां मंदिर के मुख्य पुजारी ने इन राम शिलाओं का विधिवत पूजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन ज्वाला सिंह खटीक, डॉ वीरेंद्र पाठक, रामेश्वर नामदेव, ओंकार सिंह, शैलेश गुप्ता, राजकुमार बरकोटी ने किया हैं।

परिवहन एवं राजस्व मंत्री ने चुनावी वादा किया पूरा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को भगवान श्रीराम के धाम अयोध्या की यात्रा करा कर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा किया।

इस रामशिला यात्रा में सुरखी की जनता ने श्रीराम मंदिर के लिए सामर्थ्य अनुसार योगदान दिया था। साथ ही जगह-जगह रामशिलाओं का भव्य स्वागत और पूजन किया।

राम शिलाएं लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं में सुखदेव मिश्रा, अरुण दुबे, देवेंद्र फुसकेले, अरविंद सिंह राजपूत टिंकू राजा, अनिल पिपरा, अजय राजा राजपूत, चंद्रेश सिंह टीला, अजब सिंह यादव, राहतगढ़ से शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कपूर, विनोद ओसवाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया।


विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest Sagar News from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2021